
यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित लाने के लिए अभियान जारी
दूसरी फ्लाइट मे भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का विमान पहुंचा दिल्ली
चंडीगढ़, 27 फरवरी (विश्व वार्ता) रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद वहां फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित भारत लाने के लिए केंद्र सरकार का अभियान जारी है। आज तडक़े 2.45 बजे एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट 250 भारतीय नागरिकों को लेकर लौटी और दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई।





















