
मोहाली के स्कूल में बम की सूचना से मचा हडकंप
लोगो मे दहशत और डर का माहौल
चंडीगढ़, 26 फरवरी (विश्व वार्ता) मोहाली मे आज उस समय हडकंप मच गया जब एक फेज 7 के निजी स्कूल में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की डॉग स्कवॉयड टीम, बम डिफ्यूज दस्ता व अन्य माहिर पहुंच गए। पुलिस द्वारा स्कूल मे कई घंटो की जांच के बाद स्कूल के अंदर किसी तरह कोई भी पदार्थ नहीं मिला।






















