
रूस की सेना यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार तेज
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जारी किया वीडियो
वो यूक्रेन छोड़कर कहीं नहीं जा रहे- राष्ट्रपति जेलेंस्की
चंडीगढ़, 26 फरवरी (विश्व वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा। बताया गया है कि जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। । उन्होंने दोहराया है कि वो यूक्रेन छोड़कर कहीं नहीं जा रहे। ना ही उन्होंने अपनी सेना को सरेंडर करने का कोई ऑर्डर दे रहे हैं। इससे पहले भी जेलेंस्की ने राजधानी कीव से एक वीडियो संदेश में कीव में डटे होने की बात कही थी। वीडियो में जेलेंस्की ने यूक्रेनी नेतृत्व और संसद के कीव में बने रहने की घोषणा की थी।






















