
चंडीगढ़ के सबसे बड़े फेस्टिवल रोज फेस्टिवल का आज दूसरा दिन
मशहूर सूफी गायक लखविंदर वडाली की लाइव परफार्मेंस आज
लोगो मे भारी उत्साह
चंडीगढ़, 26 फरवरी (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ का सबसे बड़ा फेस्टिवल रोज फेस्टिवल का आज दूसरा दिन है। शहर के लोग भी खासे उत्साहित हैं।वहीं, आज पंजाब के मशहूर सूफी गायक लखविंदर वडाली की लाइव परफार्मेंस भी होगी। इससे पहले सुबह 11 बजे हरियाणा के जाने-माने कलाकर घूमर डांस पेश करेंगे। 11.10 बजे फाग और धमाल पेश किया जाएगा।























