
चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों की कम नियुक्तियों को लेकर सुनील जाखड़ का बड़ा बयान
पढि़ए पंजाब के सभी राजनीतिक नेताओं से क्या अपील की ?
चंडीगढ़, 25 फरवरी (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव की समाप्ति के बाद अब सुनील जाखड़ ने चंडीगढ़ पर एक नई चर्चा शुरू कर दी है। श्री सुनील जाखड़ ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन में पहली बार पंजाब और हरियाणा (सिविल सेवा) के अधिकारियों के अलावा डागरा और नगर हवेली सिविल सेवा अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के साथ भी ऐसा ही हो रहा था. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री चन्नी, भगवंत मान, सुखबीर बादल, सुखदेव ढींडसा और नवजोत सिद्धू से भी इस मुद्दे को उठाने की अपील की.
I appeal to @capt_amarinder@sukhdevdhindsa_@BhagwantMaan@officeofssbadal@sherryontop &@CHARANJITCHANNI ,
with elections over, to shed political differences & join hands for sake of Punjab against an arrogant and domineering centre determined to trample on Punjab’s rights— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) February 25, 2022






















