
चंडीगढ प्रशासन की बडी कार्रवाई
बिजली की बिगड़ी स्थिति को लेकर सख्त कार्रवाई करने का लिया निर्णय
बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले 17 अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त
चंडीगढ़, 25 फरवरी (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ मे गत दिनो बिजली कर्मचारियों की हडताल के कारण शहर मे मंचे हाहाकार के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने बिजली आपूर्ति बाधित करने और बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले 17 अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। वहीं, करीब 129 नियमित कर्मचारियों पर एस्मा के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही इन सभी पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।





















