
चंडीगढ़ में एडवाइजर धर्मपाल का राहत भरा ऐलान
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर ये कहा
चंडीगढ़, 24 फरवरी (विश्व वार्ता) बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के पहले से ही शहर में हाहाकार मच गया था। हालात इतने खराब हो गए कि शहर के अस्पतालों में चार हजार से अधिक सर्जरी और ऑपरेशन टालने पड़े। अकेले पीजीआइ में 2000 सर्जरी टाली गई। जीएमसीएच-32 में 1000 और जीएमएसएच-16 में 700 सर्जरी टाल दी गई।
एडवाइजर धर्मपाल ने प्रैस कॉफ्रस और बताया है कि अब बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को वापिस ले लिया है अब वह हड़ताल नहीं करेंगे एडवाइजर धर्मपाल ने जानकारी दी कि बिजली के निजीकारण पर तबतक कोई कदम आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, जबतक हाईकोर्ट का कोई फैसला नहीं आ जाता7 इसके अलावा एडवाइजर धर्मपाल ने बताया कि सेक्टर-17 में धारा 144 लगाई गई है सेक्टर-17 में कोई धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा





















