
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई
शरद पवार ने बुलाई अहम बैठक
चंडीगढ़, 22 फरवरी (विश्व वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की।एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों की मानें तो सीएम ठकारे भी पवार से मुलाकात कर सकते हैं।





















