
💢 बिग ब्रेकिंग न्यूज
ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा रद्द करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
चंडीगढ़, 22 फरवरी (विश्व वार्ता) सुप्रीम कोर्ट ने ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आज मामले में एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह की याचिकाएं विद्यार्थियों को झूठा दिलासा देती हैं। पीठ ने आज इस याचिका पर सुनवाई की और फिजिकल बोर्ड एग्जाम ही कराने में किसी तरह की अड़चन नहीं होने की बात मानी। इसके बाद याचिका को खारिज कर दिया।























