
सिटी ब्युटीफुल में बिजली कर्मचारी यूनियन के नेता का वीडियो का वायरल
अब बिजली को लेकर की यह बड़ी अपील
पढिये यूनियन नेता की अपील ….
चंडीगढ़, 22 फरवरी (विश्व वार्ता)चंडीगढ़ में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में जहां लोगों के घरों में अंधेरा छाने के साथ उनके जीवन-यापन पर गहरा असर पड़ा है वही आज बिजली कर्मचारी यूनियन के एक नेता का वीडियो सामने आया है जिसमें नेता द्वारा कहा जा रहा है कि कर्मचारी तुरंत काम पर लौटें, फटाफट बिजली चालू करें…
दरअसल चंडीगढ़ पावर यूनियन के नेता गोपाल जोशी का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में जोशी हड़ताली कर्मचारियों से काम पर वापिस लौटने की अपील कर रहे हैं गोपाल जोशी वीडियो में यह कहते दिख रहे हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन से बातचीत हुई है और इसी बातचीत के आधार पर यह अपील है कि कर्मचारी काम पर लौटें और शहर में जहां-जहां बिजली की सप्लाई बंद है तत्काल उसे चालू करें गोपाल जोशी ने कहा कि सबसे पहले शहर के अस्पतालों में बंद हुई बिजली को चालू करें इमरजेंसीं सेवाओं में बिजली चालू करने के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली की बाधित सप्लाई को शुरू किया जाए पब्लिक परेशान हो रही है






















