
चंडीगढ़, 22 फरवरी (विश्व वार्ता) केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने परिवार संग लखनऊ के गोमती नगर स्थित विपुल खंड मतदान केंद्र में वोट डाला। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती लखनऊ स्थित निगम नर्सरी स्कूल मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचीं। । डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी अपनी पत्नी के साथ लखनऊ के ऐशबाग स्थित रस्तोगी इंटर कॉलेज में वोट डालने पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।





















