
कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या बाद हुई हिंसा ने पकडा तूल
कई जगहो पर आगजनी
धारा 144 को दो दिन और बढ़ाई
चंडीगढ़, 22 फरवरी (विश्व वार्ता) कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद एक नया मामला तूल पकड़ गया है। कर्नाटक के शिवमोगा में रविवार रात हुई बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की मौत के मामले में सुबह भी आगजनी और हिंसा हुई। उपायुक्त डॉ. सेल्वामणि आर ने कहा कि जिले में कफ्र्यू बढ़ा दिया गया है। सुबह छह बजे से नौ बजे तक आवाजाही की इजाजत रहेगी। धारा 144 को दो दिन और बढ़ाकर शुक्रवार सुबह तक कर दिया गया है। इन दिनों के दौरान स्कूल बंद रहेंगे।





















