सिद्धू व केजरीवाल का चुनावी प्रचार गुमराह करने वाला था : चुघ
सिद्धू रेत माफिया के मूक गवाह थे, जिसका नेतृत्व चन्नी ने मुख्यमंत्री के रूप में किया था : चुघ
सिद्धू ने मंत्री रहते अवैध खनन व शराब माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए क्या प्रयास किए : तरुण चुघ
चंडीगढ़, 22 फरवरी( विश्व वार्ता)भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा है की पीसीसी अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के झूठे चुनावी वादों को कर प्रदेश की जनता ने नकार दिया है।
चुनाव प्रचार के दौरान नवजोत सिद्धू प्रदेश ने अवैध खनन व शराब माफिया को खत्म करने के दावे किए,लेकिन जनता सिद्धू से सवाल कर रही है की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में वह मंत्री थे।पीसीसी अध्यक्ष बने।पिछले पांच वर्षों के दौरान कांग्रेस के राजकाल में माफियाओं की जांच के लिए सिद्धू ने कौन से कदम उठाए,इस सवाल का जवाब सिद्धू देने में विफल रहे है।
चुघ ने कहा की नवजोत सिद्धू रेत माफिया के मूक गवाह थे, जिसका नेतृत्व चन्नी ने मुख्यमंत्री के रूप में किया था। सिद्धू कांग्रेस के शासन के दौरान राज्य में फले-फूले माफियाओं के प्रति धर्तराष्ट्र की भूमिका निभाते रहे।उन्होंने मंत्री व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाते इन माफियों के बारे में सरकार पर करवाई करने के लिए कोई भी दबाव नहीं डाला। सिद्धू की लड़ाई माफिया को खत्म करने के लिए नहीं मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए थी। नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू जब तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बदल की सरकार में मुख्य संसदीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी,उस समय सिद्धू परिवार सत्ता का आनंद ले रहा था।
तरुण चुघ ने दावा किया की विधान सभा चुनाव में सिद्धू को अपनी ही विधान सभा हल्के में भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। जिस पंजाब मॉडल को लेकर सिद्धू बवाल मचा रहे थे, उसको सिद्धू की विधानसभा के मतदाताओं ने ही रिजेक्ट कर दिया है। सिद्धू को इस बात का अहसास हो चूका है प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता अंतिम सांस ले चुके है। सिद्धू स्वयं अपनी विधान सभा में हार का सामना कर रहे हैं।
चुग ने कहा आप सुप्रीमो केजरीवाल प्रदेश में शराब का दिल्ली मॉडल लागू करने की साजिश रच कर शराब माफियाओं के साथ हाथ मिलाने के लिए हाथ पैर मार रहे है। दिल्ली में केजरीवाल ने शराब के ठेके घर-घर खोल दिए है। केजरीवाल ने यह साबित कर दिया है की इनके सबंध शराब माफिया से है। केजरीवाल दिल्ली का शराब मॉडल पंजाब में लागू करने की साजिश रचना चाहते थे। आप पार्टी को भी चुनाव में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा। राज्य के लोग उनके धोखेबाज व गुमराहकुन आचरण से जाग गए थे।






















