
बडी खबर
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली Z+ सिक्योरिटी
हरियाणा पुलिस ने बताया खालिस्तानियों से खतरा
चंडीगढ़, 22 फरवरी (विश्व वार्ता) डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को Z+ सिक्योरिटी दी गई है. हरियाणा सरकार ने खालिस्तानियों से जान का खतरा बताते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई है. सरकार ने कहा कि खालिस्तान समर्थक डेरा प्रमुख को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए उन्हें सख्त सिक्योरिटी दी जा रही है.























