
राम रहीम को फरलो का मामला
हरियाणा सरकार हाईकोर्ट में सौंपा पूरा रिकार्ड
फरलो का निर्णय तय प्रक्रिया के तहत लिया गया: हरियाणा सरकार
अब इस तारिख को होगी सुनवाई
चंडीगढ़,22 फरवरी (विश्व वार्ता) हरियाणा सरकार द्वारा साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहे राम रहीम को फरलो दिये जाने के मामले मे कोर्ट द्वारा जारी नोटिस का जबाव देते हुए सरकार ने स्पष्ट किया कि फरलो का निर्णय तय प्रक्रिया के तहत लिया गया है। सोमवार को हाईकोर्ट का समय पूरा होने के चलते सुनवाई अब बुधवार को निर्धारित की गई है।























