
पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी
पढिये अब तक किस जिले मे सबसे ज्यादा और कम हुआ मतदान
चंडीगढ़, 20 फरवरी (विश्व वार्ता) पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। पिछले 5 घंटे में 34.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। सूबे के 23 में से 13 जिलों में 35प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। वही सूबे मे छिटपुट घटनाएं भी सामने आ रही है। अब तक सूबे मे सबसे ज्यादा 40.59 प्रतिशत मतदान फाजिल्का में हुआ है, जबकि मोहाली (साहिबाजादा अजीत सिंह नगर) में सबसे कम महज 27.22 प्रतिशत मतदान ही दर्ज किया गया है।






















