
भाजपा नेता राणा गुरमीत सोढ़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
चंडीगढ़, 20 फरवरी (विश्व वार्ता) फिरोजपुर शहरी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पता चला है कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने अपने समर्थकों के साथ निर्धारित समय सीमा के बाद भी विभिन्न गांवों में प्रचार किया, जिसे चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है.





















