हिसार :पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट में राहत देने से साफ इनकार करते हुए एफआईआर रद्द करने की मांग खारिज कर दी है। युवराज ने खुद के खिलाफ थाना शहर हांसी में दर्ज मुकदमे को खारिज करने की मांग की थी. जस्टिस अमोल रतन सिंह की बेंच ने याचिका खारिज कर युवराज सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा चलने का आदेश दिया. हालांकि हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को कुछ राहत देते हुए मुकदमे में लगी धारा 153ए को हटा दिया.





















