
एससी/एसटी एक्ट मामले मे क्रिकेटर युवराज सिंह की मुश्किले बढी
चंडीगढ, 19 फरवरी (विश्वार्ता): पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की याचिका पर सुनवाई की. युवराज ने खुद के खिलाफ थाना शहर हांसी में दर्ज मुकदमे को खारिज करने की मांग की थी. जस्टिस अमोल रतन सिंह की बेंच ने याचिका खारिज कर युवराज सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा चलने का आदेश दिया. हालांकि हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को कुछ राहत देते हुए मुकदमे में लगी धारा 153ए को हटा दिया.





















