
इस वक्त की बडी खबर
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को फरलो देेने पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जारी किया नोटिस
चंडीगढ़, 18 फरवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि हत्या और यौनशोषण मामले में आजीवन कारावास और 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो देने के मामले में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिए हैं कि वह 21 फरवरी तक उनके नोटिस का जवाब दे।






















