पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए आप को वोट करना है: राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने रूपनगर में आप उम्मीदवार दिनेश चड्ढा के लिए किया प्रचार
रूपनगर/ चंडीगढ़,18 फरवरी : आम आदमी पार्टी आप पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने विधानसभा हलका रूपनगर में आप उम्मीदवार दिनेश चड्ढा के पक्ष में प्रचार किया। चड्ढा ने लोगों से झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।
राघव चड्ढा शुक्रवार को विधानसभा हलका रूपनगर में पार्टी के उम्मीदवार दिनेश चड्ढा के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। चड्ढा ने कहा कि इस पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है,क्योंकि लोग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी को बेहद पसंद करते है।
मुख्यमंत्री चन्नी पर निशाना साधते हुए चड्ढा ने कहा कि रेत और नशा माफिया चलाने वालों को इस बार पंजाब की जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करना है और आप की सरकार बनानी है।























