सन्नौर हल्के के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रम चहल को मिला जबरदस्त हुंगारा
पंजाब यूथ कांग्रेस के चुने हुए जरनल सेक्रेटरी जिम्मी डकाला की तरफ से हिमायत का ऐलान
सनौर, 18 फरवरी : पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के सनौर विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल को उस समय बडा हुंकारा मिला जब पंजाब यूथ कांग्रेस के चुने हुए जरनल सेक्रेटरी जिम्मी डकालाने कांग्रेस को अलविदा करते हुए पंजाब लोक कांग्रेस मे शामिल होने का ऐलान करते हुए कहा कि वो बिक्रम चहल की सन्नौर हल्के से जीत को यकीनी बनाने के लिए दिन रात एक कर देगेें। आज जिम्मी डकाला ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के सलाहकार भरतइिंदर सिंह चहल और सन्नौर हल्के के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत चहल की हाजिरी मेें पंजाब लोक कांग्रेस में अपने भारी संख्या मे समर्थकों के साथ शामिल होने का ऐलान किया। बिक्रमजीत चहल की लोक सेवाओं को देखते हुए अन्य पार्टियों के लोग लगातार पंजाब लोक कांग्रेस मे शामिल हो रहे है।
फोटो कैप्शन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के सलाहकार भरतइिंदर सिंह चहल व सनौर विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल की हाजिरी में पंजाब यूथ कांग्रेस के चुने हुए जरनल सेक्रेटरी जिम्मी डकाला पंजाब लोक कांग्रेस मे शामिल होते हुए।