
कुछ ही घंटो मे थम जायेगा प्रचार का शोरगुल
मतदान होने तक ड्राई-डे घोषित
चंडीगढ़, 18 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है और आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जिसमे सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जायेगी।
इस बीच सभी जिलों में जिला चुनाव अधिकारी व जिला उपायुक्तों ने निर्देश जारी किया है कि 18 फरवरी शाम छह बजे से पहले बाहरी लोग विधानसभा क्षेत्र से बाहर चले जाएं। इसके साथ ही पूरे राज्य में चुनाव प्रचार रुकने के समय से 20 फरवरी को मतदान होने तक की अवधि में ड्राई-डे घोषित किया गया है। इस दौरान शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चुनाव प्रचार खत्म होते ही रेडियो और टीवी पर विज्ञापनों का प्रसारण बंद हो जाएगा।























