
पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बचे है मात्र 3 दिन
नये वोटर में पहली बार वोट डालने के लिए जबरदस्त उत्साह
पहली बार वोट डालने वालो को मिलेगा गिफ्ट
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मात्र 3 दिन का समय बचा है और इस समय पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है। सूबे का चुनावी मैदान रण पूरी तरह सज गया है। वही सूबे के युवा वर्ग जोकि पहली बार अपने वोट का प्रयोग करेगा उसमे भारी उत्साह देखा जा रहा है। 20 फरवरी को राज्य की नई सरकार चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। इस बार लाखों ऐसे युवा हैं जो पहली बार वोट करेंगे। 18 से 19 आयुवर्ग के इन युवाओं में वोट डालने को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे इन युवाओं से चुनाव आयोग ने खुलकर मतदान करने के लिए अपील की है। साथ ही प्रोत्साहन के तौर पर पहली बार वोटिंग करने वाले युवा वोटरों को गिफ्ट भी मिलेगा।























