
चंडीगढ़ में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का पुतला जलाया
केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मात्र 3 दिन का समय बचा है और इस समय पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है। वही आज चंडीगढ़ में सेक्टर 15 पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस की ओर से आज अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया गया। इस दौरान केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
यूथ कांग्रेस केजरीवाल के उस कथित बयान के खिलाफ हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















