
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब सीएम चन्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पढ़ें, क्या है पूरा मामला
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बिहार-यूपी के लोगों को लेकर दिए गए बयान के बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है. बिहार के मुजफ्फरपुर की अदालत में ं चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. चन्नी के खिलाफ यह मामला मुजफ्फरपुर की सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने कराया है.
चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि चन्नी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों की भावनाओं को धमकाया, अपमानित किया और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295, 295 (ए) 504 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने शिकायत के बाद मामले को स्वीकार कर लिया और सुनवाई के लिए 24 फरवरी, 2022 की तारीख तय की।
इससे पहले बिहारियों पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आपत्तिजनक बयान के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कड़ा जवाब दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैरान हैं कि कोई इस तरह का बयान कैसे दे सकता है। नीतीश कुमार ने चन्नी के बयान पर न सिर्फ पटना में हैरानी जताई, बल्कि नाराजगी भी जताई और उन पर निशाना साधा. नीतीश कुमार ने कहा कि इस तरह के बयान का कोई मतलब नहीं है.
नीतीश कुमार ने कहा कि पंजाब के विकास में बिहार और बिहारियों की बहुत बड़ी भूमिका है, कितने लोग रह रहे हैं और बिहार के लोगों ने पंजाब की कितनी सेवा की है. कुमार ने कहा, “हमें आश्चर्य है कि लोग इस तरह कैसे बात करते हैं।” नीतीश कुमार से प्रियंका गांधी के बारे में भी पूछा गया, जो चन्नी के भाषण के समय मौजूद थीं।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























