
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 मे पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की एंट्री
पंजाबवासियों के नाम किया संदेश जारी, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 मे पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने पंजाबवासियों के नाम वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस को वोट दें, ताकि प्रदेश को खुशहाल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पद की गरिमा होती है। मैं भी 10 साल पीएम रहा हूं, लेकिन कभी मैंने इस पद की मर्यादा कम नहीं होने दी।























