
हरियाणा में घटते कोरोना मामलो के बीच सरकार का बडा फैसला
सरकार ने सभी पाबंदियों को किया खत्म
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा में कोरोना को लेकर लगाई गई सारी पाबंदियों को सरकार ने हटा दिया है। अब न तो प्रदेश में नाइट कफ्र्यू रहेगा और न ही दुकानों या अन्य संस्थानों को खोलने या बंद करने का कोई समय निर्धारित होगा। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जारी पत्र में कहा कि हर तरह की पाबंंदियां हटाई जा रही हैं। हालांकि पत्र में राज्य के लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड उपयुक्त व्यवहार मानदंडों का सख्ती से पालन जरूर करें।





















