
पंजाब विधानसभा चुनाव में बचे है मात्र 4 दिन
सूबे का चुनावी मैदान पूरी तरह सजा
सभी पार्टियों ने झोंकी अपनी ताकत
चंडीगढ़, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मात्र 4 दिन बचे है और सूबे का चुनावी मैदान पूरी तरह से सज गया है। पंजाब की सियासत पूरी तरह से गर्मागई है। सभी पार्टियों ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। 18 फरवरी को चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा। जैसे-जैसे मतदान का दिन यानी 20 फरवरी नजदीक आ रही है, पंजाब की सियासी तस्वीर भी कुछ-कुछ साफ होती दिख रही है।























