
सनौर विधानसभा क्षेत्र की सीट प्रचंड बहुमत से जीतकर एनडीए की बन रही सरकार में देगें पूरा सहयोग : बिक्रम चहल
केंद्रीय गृह मंत्री को दी सनौर विधानसभा क्षेत्र में चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं की जानकारी
सनौर, 14 फरवरी सनौर विधानसभा क्षेत्र की सीट प्रचंड बहुमत से जीतकर एनडीए की बन रही सरकार में पूरा समर्थन देगें यह कहना सनौर निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब लोक कांग्रेस, भारती जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रम चहल का।
श्री बिक्रम चहल ने कहा कि उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनके अभियान की कमान खुद ही संभाली हुई है और उनकी टीमें भी गांव-गांव प्रचार कर रही हैं और हल्के के लोगो से मिल रहे जबरदस्त उत्साह को देखते हुए उन्हे पूरा भरोसा है कि आने वाली 20 फरवरी को निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हॉकी का बटन दबाकर उनकी जीत को यकीनी बनायेगें।
साथ ही श्री बिक्रम चहल ने कहा कि कल पटियाला में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की विशाल रैली के दौरान उन्होंने गृह मंत्री को उनके द्वारा सनौर निर्वाचन क्षेत्र में लंबे समय से चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराया. यहां यह उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री ने अपने भाषण के दौरान बिक्रम चहल के काम की भी प्रशंसा की। गृह मंत्री ने कहा था कि गठबंधन को बिक्रम चहल जैसे युवा उम्मीदवारों पर गर्व है.























