

भारत सरकार ने एक बार फिर से की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक
54 नए चाइनीज एप्स को किया बैन
चंडीगढ 14 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत सरकार ने एक बार फिर से डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 54 नए चाइनीज एप्स पर बैन लगा दिया है।
इन 54 चाइनीज एप्स से भारत की सुरक्षा को खतरा था। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन एप्स पर बैन लगाया है। ये सभी एप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे।
कहा जा रहा है कि ये एप्स विदेशों सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे। एप्स पर बैन के लिए गूगल के प्ले-स्टोर को आदेश दिया गया है। बैन हुए 54 एप्स की लिस्ट में Tencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चाइनीज कंपनियों के एप्स शामिल हैं।






















