
गिल हल्के से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने की हमले की निंदा
चंडीगढ 14 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के गिल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुच्चा राम लधर रविवार शाम अज्ञात लोगों द्वारा उनकी कार पर हुए हमले में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पता चला है कि हमला उस समय हुआ जब वह लुधियाना में अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव से चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे। लधर एक पूर्व आईएएस अधिकारी हैं और 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए लुधियाना के आरक्षित गिल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लधर पर हुए हमले की निंदा की है।
Such violence was never heard of in Punjab. This is unacceptable & is being done with due connivance of @incIndia government.
Showing signs of their frustration due to fear of an imminent defeat.https://t.co/We54jtXfgz
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) February 14, 2022























