
राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी को घेरा
कहा मोदी सरकार की लूटो और भागो फ्लेगशिप स्कीम है
चंडीगढ़ 13 फरवरी (विश्ववार्ता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेस करके मोदी सरकार पर को जबरदस्त तरीके से घेरा और ने कहा कि 22 हजार 842 करोड़ रुपए का घोटाला मोदी सरकार के नाक तले हुआ है। सुरजेवाला ने कहा जनता के पैसा लुटवाओ और फ्रॉडस्टर को भगवाओ। यह मोदी सरकार की लूटो और भागो फ्लेगशिप स्कीम है।
सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ने 15 फरवरी 2018 को ही मोदी सरकार को बैंक घोटाले के बारे में चेता दिया था, लेकिन फिर भी केस दर्ज करने में करीब 5 साल लग गए।























