
आयोग की नई गाइडलाइन में और भी कई राहत
दिल्ली 13 फरवरी (विश्ववार्ता) निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के संबंध में नई गाइडलाइन जारी की है. आयोग ने पदयात्रा की अनुमति के साथ प्रचार के समय को दो घंटे तक बढ़ा दिया है. चुनाव आयोग का कहना है कि चुनाव अभियान अब सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे के बीच चलाया जा सकता है। जिला अधिकारियों द्वारा अनुमत सीमित संख्या में व्यक्तियों के साथ पदयात्रा को भी अनुमति दी गई है।






















