
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला जेल से रिहा
चंडीगढ 11 फरवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर हरियाणा से आ रही है जहां जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला जेल से रिहा हो गए हैं। अजय चौटाला की सजा पूरी हो गई हैं।
बता दें, जनवरी 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, अजय चौटाला सहित 53 अन्य को सीबीआइ कोर्ट ने अलग-अलग अवधि व जुर्माने की सजा सुनाई थी। अजय चौटाला से पहले दो जुलाई 2021 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला भी रिहा किए जा चुके हैं।























