भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप पुलिस अधीक्षक तपा, बलजीत सिंह का तबादला: सी.ई.ओ. डॉ. राजू
गुरविन्दर सिंह को नया उप पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया
चंडीगढ़, 11 फरवरी: भारत निर्वाचन आयोग ने आज एक आदेश जारी करते हुए उप पुलिस अधीक्षक तपा, बलजीत सिंह का तबादला कर दिया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि गुरविन्दर सिंह (जे.आर.टी./286,176/जे.आर.) को नया उप पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही बलजीत सिंह को चुनाव प्रक्रिया के अंत तक पंजाब पुलिस मुख्यालय पर तैनात करने के भी आदेश दिए हैं।