
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की पत्नी कुलवंत कौर नही रही
डेरामुखी राम रहीम के इशारे पर हुई थी पत्रकार रामचंद्र की हत्या
चंडीगढ 10 फरवरी (विश्ववार्ता) पत्रकार रामचंद्र छत्रपति जिसकी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम के इशारे पर डेरे के अनुयायियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी कि पत्नी कुलवंत कौर 85 का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। आज सिरसा में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुलवंत कौर ने पति की हत्या के बाद अपने चारों बच्चों का पालन पोषण किया और 17 साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। तब बड़ा बेटा अंशुल महज 14 साल का था।






















