
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
दिल्ली सीएम की पत्नी और बेटी कल आयेगी पंजाब दौरे पर
भगवंत मान के लिए करेगी चुनाव प्रचार
चंडीगढ 10 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पूरी तरह सज गया है और पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हलचल तेज हो गई है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और बेटी हर्षिता पंजाब दौरे पर आ रही हैं। 11 फरवरी को दोनों संगरूर जिले के धुरी क्षेत्र पहुंचेंगी, जहां वह भगवंत मान के लिए प्रचार करेगी।























