
देश मे कोरोना की रफ्तार लगातार घटती हुई
पिछले 24 घंटो मे आये इतने नये मामले
दिल्ली, : 10 फरवरी (विश्ववार्ता):देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 65,158 मामले मिले हैं। मंगलवार के मुकाबले कोरोना संक्रमण के मामलों में 6 हजार से ज्यादा की गिरावट हुई है। मंगलवार को संक्रमण के 71,365 नए केस सामने आए थे। तीसरी लहर के पीक के मुकाबले रोजाना के मामलों में 81% की गिरावट दर्ज हुई है। 20 जनवरी को 3 लाख 47 हजार 254 मामले सामने आए थे, जो अब कम होकर सिर्फ 65 हजार रह गए हैं।
बुधवार को 1.67 लाख मरीज ठीक हुए और 1,238 कोरोना संक्रमितों की जान गई। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.24 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। फिलहाल 7.81 लाख लोग कोरोना का इलाज करा रहे हैं।





















