
आज हिमाचल सीएम पंजाब दौरे पर
करेगें पंजाब के विभिन्न जिलों में रैलियों को करेंगे संबोधित
जालंधर: 10 फरवरी (विश्ववार्ता): पंजाब में भाजपा गठबंधन के प्रत्याक्षीयों के हक में चुनाव प्रचार के लिए उतारे गए 30 स्टार प्रचारकों द्वारा प्रत्याक्षीयों के हक में चुनाव प्रचार जारी है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज से पंजाब के विभिन्न जिलों में प्रत्याक्षीयों के हक में चुनाव प्रचार करेंगें। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा महसचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि 10 फरवरी को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से मुकेरियां के लिए हैलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगें और 10:45 पर मेकेरियां पहुंचेंगे। जहाँ वो फोकल प्वाइंट दाना मंडी मुकेरियां में जनसभा को संबोधित करेंगें। इसके उपरंत जयराम ठाकुर 12:45 बजे रामलीला ग्राउंड गाँव बीनेवल गढ़शंकर में जनसभा को संबोधित करेंगें। इसके उपरंत जयराम ठाकुर 02:45 पर श्री आनंदपुर साहिब के गाँव अगमपुर पहुंचेंगे, जहाँ पर 03:15 बजे जनसभा को संबोधित करेंगें। जीवन गुप्ता ने कहा कि 04:15 बजे मोहाली पहुंचेंगे और 05:00 बजे वीआईपी रोड जीरकपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।






















