यूपी योद्धा की जीत में प्रदीप नरवाल की धमाकेदार वापसी
09 फरवरी 2022, बेंगलुरु: प्रो कबड्डी लीग में जीएमआर समूह की फ्रेंचाइजी ने आज तमिल थलाइवा पर 41-39 की रोमांचक जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाई। मैच के मुख्य हीरो रहे, योद्धा के रेडर सुरेंदर गिल एवं प्रदीप नरवाल जिन्होंने अपनी टीम के लिए क्रमशः 13 और 10 अंकों बटोरे। इस मैच के अंतिम मिनटों तक दोनों छोर से कांटे की टक्कर देखी गई। हालांकि यूपी योद्धा का डिफेंस विभाग का प्रदर्शन आज कुछ औसत रहा, जहां सिर्फ सुमित कुमार ही सर्वाधिक 5 टैकल पॉइंट जुटा पाए। इस जीत के साथ यू.पी. योद्धा अब पीकेएल रैंकिंग में 52 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुँच गयी है ।





















