
बिक्रम चहल के पक्ष मे कैप्टन अमरिन्दर सिंह कल करेगें सनौर हल्के में पब्लिक बैठक
हल्के की जनता मे भरेगें नया जोश
सनौर, 9 फरवरी (विश्ववार्ता): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल (10 फरवरी) को सनौर विधानसभा क्षेत्र मे पब्लिक बैठक करेंगे। बैठक कल सुबह 11 बजे सनौर मंडी में होगी। इस दौरान वह सनौर निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल के हक मे प्रचार करेंगे। यह जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष इंदर कुमार शिंडी ने दी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार भरतिंदर सिंह चहल और पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्र के शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।























