
हल्के के युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किये जायेगें: बिक्रम चहल
सनौर, 9 फरवरी पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और सनौर विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल क्षेत्र के गांवों में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. वह लगातार लोगों तक पहुंच रहे हैं और इस बीच उन्हें गांव वालों का खूब प्यार मिल रहा है और लोग हाथ उठाकर उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान कर रहे हैं. बिक्रम चहल ने गांवों में चुनावी सभाओं के दौरान वादा किया था कि वह निर्वाचन क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि वह गांवों में महिलाओं के लिए मुफ्त सिलाई और कढ़ाई केंद्र खोलेंगे और साथ ही क्षेत्र में लड़कियों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से हल्के मे कॉलेज भी खुलवायेगं।
श्री चहल ने निर्वाचन क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए क्षेत्र में उद्योगों और कारखानों को लाने के लिए दिन-रात काम करेंगे. इस बीच क्षेत्र के गांवों की महिलाएं व युवा भी बिक्रम चहल को प्रचंड जीत का आश्वासन दे रहे हैं.























