
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मे घमासान जारी
जसबीर सिंह डिंपा ने किया टवीट
चंडीगढ़,9 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव का रण पूरी तरह से सज गया है लेकिन पंजाब कांग्रेस मे घमासान जारी है। दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता और खडूर साहिब से सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने बगावती सुर अख्तियार कर लिए हैं। डिंपा खडूर साहिब से रमनजीत सिक्की को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से बेहद नाराज हैं। वह अपने बेटे उपदेश गिल के लिए टिकट की मांग कर रहे थे। डिंपा ने ट्वीट कर कहा कि हमें पार्टी की परवाह किए बिना ईमानदार उम्मीदवारों को वोट देना चाहिए।
https://twitter.com/JasbirGillKSMP/status/1491067974090104839?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1491067974090104839%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.dainiksaveratimes.com%2Feditor-panel%2Fadd_news.php






















