
उत्तराखंड चुनावी दौरे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फिल्म पुष्पा चर्चित डायलॉग मारा
पढिये पूरी खबर
दिल्ली़,9 फरवरी (विश्ववार्ता) देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा भी अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही है7 पीएम मोदी सहित भाजपा के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं इधर, देश के रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे तो वह अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के खुमार में नजर आये राजनाथ सिंह ने मंच से ही फिल्म पुष्पा का बेहद चर्चित डायलॉग मार दिया
राजनाथ सिंह ने फिल्म पुष्पा के चर्चित डायलॉग का इस्तेमाल उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए किया उन्होंने कहा कि ‘आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे सीएम का नाम पुष्कर है, ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा






















