हनी-चन्नी-मनी की सरकार, झूूठे बयानों की भरमार: चुग
झूठे बयानों से जनता को बहका रहे चन्नी और सिद्धू: चुग
चंडीगढ़, 4 फरवरी
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कांग्रेस के इस झूठे प्रचार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ईडी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे को राजनीतिक बदले की भावना से गिरफ्तार किया है। ऐसा प्रचारित कर चन्नी अपने भतीजे को निर्दोष साबित करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
चुग ने कहा कि चन्नी के भतीजे के खिलाफ 2018 में तब मामला दर्ज हुआ था जब चन्नी स्वयं कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। मतलब चन्नी इस सच्चाई को छुपाते हुए भाजपा पर गलत दोष आरोपित कर पंजाब की जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं।
चुग ने कहा कि ईडी की कार्यवाई केवल उसके जांच की सहज प्रक्रिया का हिस्सा है। लेकिन हनी के आवास से 10 करोड़ रुपये की जब्ती से उसके बालू माफिया होने की पुष्टी होती है, जिसे मुख्यमंत्री के परिवार का संरक्षण प्राप्त है।
चुग ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जी अब तो आंखें खोल लो। पंजाब के बच्चे-बच्चे को पता चल चुका है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार हर तरह के माफिया मिलकर चला रहे हैं। कांग्रेस में हनी-चन्नी और मनी की सरकार चल रही है। अब झूठे बयानों का वक्त हाथों से निकल चुका है, इस चुनाव में मतदाता करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
पंजाब पीसीसी अध्यक्ष नवजोत सिद्धू द्वारा अपने नए मॉडल के बारे में बार-बार की जा रही हवाबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चुग ने कहा कि सिद्धू के कैबिनेट मंत्री और पीसीसी अध्यक्ष के रूप में पंजाब उनके नये मॉडल से रूबरू हो चुकी है, जो केवल दिखावा मात्र ठोको ताली से आगे कुछ नहीं है।