
ठंड की चपेट में पूरा पंजाब व हरियाणा
ट्राईसिटी मे घरों मे दुबके लोग
चंडीगढ़,4 फरवरी (विश्ववार्ता):दो दिन से लगातार बारिश से पंजाब व हरियाणा भीषण ठंड की चपेट मे आ गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पंजाब, हरियाणा के अधिकाशं जिलो मे कल सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो कि दिनभर चलता रहा। वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को बारिश के चलते समस्या का सामना करना पड़ा।





















