
जिला अदालत ने जारी किया प्रधानमंत्री कार्यालय को नोटिस जारी
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़,3 फरवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ आ रही है कि जिला अदालत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दाखिल निगरानी याचिका पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को नोटिस जारी किया है। अर्जी में आरोप लगाया गया है कि चार नवंबर 2021 को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना की वर्दी पहनी थी। यह धारा 140 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। मामले की सुनवाई के लिए 2 मार्च की तिथि निर्धारित की है।






















