
इस वक्त की बडी खबर
नवजोत सिंह सिद्धू की बढी मुश्किले
आज रोडरेज मामले मे सुप्रीम कोर्ट मे अहम सुनवाई
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ़,3 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किले बढ सकती है। सिद्धू पर 34 साल पहले रोडरेज के दौरान गैर इरादतन हत्या के दर्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट आज अहम सुनवाई करेगा।
पढिये क्या है मामला
यह मामला दिसंबर 1988 का है। सिद्धू पटियाला में कार से जाते समय बुजुर्ग गुरनाम सिंह से भिड़ गए थे। गुस्से में सिद्धू ने उन्हें मुक्का मारा जिसके बाद गुरनाम सिंह की मौत हो गई थी। पटियाला पुलिस ने सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था























