
उत्तर प्रदेश में चुनाव के पहले चरण का पोस्टल बैलेट मतदान शुरू
चंडीगढ़,3 फरवरी (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश में चुनाव के पहले चरण का पोस्टल बैलेट मतदान आज से शुरू हो रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू हो गया है। आज जिले की सभी छह विधानसभाओं में पोलिंग पार्टियां 80 वर्ष से अधिक की आयु वाले मतदाताओं के घरों पर पोस्टल बैलेट से वोट डलवाने के लिए पहुंची।





















